मेदिनीनगर (डालटनगंज): अज्ञात वाहन की टक्कर से स्पेशल ब्रांच के पुलिस जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उटारी रोड थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी और स्पेशल ब्रांच में तैनात पुलिस जवान शिव कुमार रवि (43 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शिव कुमार रवि, राजदेव राम के पुत्र थे और वर्तमान में उनकी ड्यूटी रेहला व विश्रामपुर थाना क्षेत्र में थी।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम शिव कुमार रवि पैदल ही रेहला की ओर जा रहे थे।