झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 मंगलवार सुबह दस बजे से शुरू हो गई। परीक्षा 23 फरवरी तक होगी। पलामू में माध्यमिक परीक्षा में 42 हजार 989 एवं इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों की परीक्षा में 38 हजार 013 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।