भोगनीपुर: कल्ला अकोढ़ी रोड के निकट चोरी के दो ट्रैक्टर और ट्राली समेत तीन चोरों को किया गया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
भोगनीपुर थाना के उपनिरीक्षक अमरेंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि कल्ला अकोढ़ी रोड के निकट से मुखबिर की सूचना पर चोरी के दो ट्रैक्टर, ट्राली समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम भोगनीपुर के रानिय की मड़ैया के गुलाब सिंग, घाटमपुर के हथेही के राजेश ब थाना जलालपुर हमीरपुर के अवधेश कुमार बताए है। पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे जानकारी दी है।