पीरो: फाइनल में पनवारी का जलवा, चरपोखरी को 3-1 से हराकर सद्भावना कप जीता
Piro, Bhojpur | Apr 14, 2026 चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आयोजित सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें पनवारी की टीम ने चरपोखरी को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच का विधिवत उद्घाटन मंगलवार की शाम 5:00 के करीब प्रखंड के सभी मुखियागणों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया।