करतला: शराब दुकान का विरोध करने महिलाएं उतरीं सड़क पर, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर भी महिलाओं के साथ
Kartala, Korba | Jul 31, 2026 कोरबा शहर के प्रवेश द्वार पर खोली जाने वाली शराब दुकान का विरोध शुरू हो गया है. बड़ी संख्या में महिलाएं प्रस्तावित शराब दुकान के सामने पहुंचकर इसका विरोध कर रही है महिलाओं का कहना है कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं बच्चियों के साथ यहां छेड़खानी होगी कौन आएगा हम सबको बचाने इसलिए हम बरबसपुर में किसी भी हालत में शराब दुकान नहीं खुलने देंगे