आंवला: आंवला में अवैध कब्जे के खिलाफ किसान ने की भूख हड़ताल, तहसील गेट पर 3 घंटे बाद आश्वासन पर समाप्त
Aonla, Bareilly | May 25, 2026 आंवला तहसील गेट पर सोमवार दोपहर एक बजे एक वृद्ध किसान अवैध कब्जे के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठ गया। करीब तीन घंटे बाद कार्रवाई के आश्वासन पर यह हड़ताल समाप्त हो गई।किसान की पहचान आंवला तहसील क्षेत्र के थाना बिशारतगंज स्थित गांव इस्माइलपुर निवासी हरिद्वारी लाल के रूप में हुई है।