खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के राजपुर गाँव में अवैध विद्युत कनेक्शन काटने गए डिस्कॉम कर्मियों पर दो भाइयों ने किया हमला
राजपुरा गाँव में आज शनिवार को दोपहर 3:00 बजे अवैध कनेक्शन काटने गए जयपुर डिस्कॉम के कर्मचारियों पर गाँव निवासी राजकुमार व उसके भाई रवि कुमार द्वारा कार्रवाई का विरोध करते हुए पहले गाली गलौज हुई उसके पश्चात दोनों भाइयों ने लाइनमैन पर पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें लाइनमैन दीपचंद मीणा व रामकुमार नायक घायल हो गए।सारोला कलां थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची ।