राघोपुर: रुस्तमपुर ओपी की पुलिस ने जफराबाद पंचायत से एक आर्म्स एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रूस्तमपुर ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जफराबाद पंचायत में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित जफराबाद पंचायत निवासी गौतम कुमार बताया गया है। रूस्तमपुर ओपी के पुलिस पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया है।