फतेहाबाद: फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम स्वाति शर्मा ने सुनी जनता की समस्याएं, 12 शिकायतें आईं
फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम स्वाति शर्मा ने जनता की समस्याएं सुनी इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें आई जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।