चमयाणा अस्पताल में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा शनिवार को अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमयाणा अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल में नई एमआरआई मशीन का विधिवत पूजन के बाद शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। अस्पताल में अब अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट शुरू हो गई है इससे किडनी रोगियों को शिमला के पास ही डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल, शिमला शहरी विधायक हरिश जनारथा, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं ग़णमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शिमला से ओम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट
#Shimla #Chamyana #Healthcare #MRI #Dialysis #SukhvinderSinghSukhu #HimachalNews #BreakingNews #HPNews #RozanaHimachal #HealthNews #MedicalFacilities #HimachalPradesh #LatestNews #HealthcareUpdate