कुरावली: कुरावली पुलिस ने मुकदमे में वांछित युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
कुरावली थाना पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे गोलू उर्फ देव प्रजापति निवासी कुंवरपुर थाना कुरावली को मुखबिर की सूचना पर चन्द्रपुरा अंदर पास से गिरफ्तार करने का काम किया है। जिसके पास से पुलिस ने अवैध तमंचा 315 व एक अदद नाजायज जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस ने न्यालय के समझ पेश करने का काम किया है।