रन्नौद: इंदार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लिया
शिवपुरी-इन्दार थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया है। इंदार थाना प्रभारी ने रविवार शाम 6 बजे बताया 3 अप्रैल को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची।और लिखित आवेदन देकर गांव के एक बालक पर बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।