जौनपुर: यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का शुभारंभ, 18 अक्टूबर तक चलेगा, दिवाली पर स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील
बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में उद्योग विभाग के तत्वावधान में यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे किया गया