जौनपुर: 34 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी पीसीएस परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 12 अक्टूबर को जनपद जौनपुर में 34 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगा। परीक्षा की तैयारी को लेकर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में 1517 कक्ष निरीक्षकों का दो स्तरीय प्रशिक्षण कराया गया।