कटघोरा: डीएवी शिक्षक दंपती के इकलौते बेटे वासु ने फांसी लगाकर दी जान, घर लौटने पर मिला शव लटका हुआ
कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के विकास नगर बी 132 में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई। डीएवी स्कूल में कार्यरत शिक्षक दंपति के 19 वर्षीय इकलौते पुत्र वासु सरकार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल और कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई।