सड़क हादसे के बाद बेकाबू हुए ग्रामीण, कर दी पुलिसकर्मी की पिटाई
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। हादसे में तीन युवकों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने डायल 112 की टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी और ड्राइवर के साथ मारपीट की तथा ट्रक में आग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Surajpur | Accident | Violence | Dial112 | Protest | KPNews | Bhilai | Chhattisgarh
#SurajpurNews #RoadAccident #BreakingNews #ChhattisgarhNews #ViralVideo