भवानीपुर: ग्रामीणों ने मोटर चोर को चोरी के सामान और टोटो सहित दबोचा, पुलिस के हवाले किया
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना क्षेत्र के शहीदगंज पंचायत स्थित संथाली टोला में ग्रामीणों की सतर्कता से एक मोटर चोर चोरी किए गए मोटर पंप और टोटो सहित पकड़ा गया। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही दबोचकर भवानीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जावे पंचायत अंतर्गत बिरसैल निवासी दयानंद मंडल के पुत्र रतन कुमार के रूप में हुई है।