शनिवार दोपहर 3 बजे के लगभग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घट्टिया का औचक निरिक्षण किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घट्टिया के नवीन निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता की सूक्ष्मता से जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घट्टिया की ओ.पी.डी. का निरीक्षण किया गया।