खेकड़ा: खेकड़ा तहसील में रटौल नगर पंचायत का संविदा कर्मी ₹100000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन की कुरेबंदी के लिए मांगी थी रिश्वत
Khekada, Bagpat | Mar 30, 2026 खेकड़ा तहसील में रटौल नगर पंचायत के संविदा कर्मी निशु को एंटी करप्शन टीम ने ₹100000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार दोपहर करीब 1 बजे खेकड़ा तहसील परिसर में की गई। भगोट गांव निवासी अक्षय कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। अक्षय कुमार की गांव के मुख्य मार्ग के पास जमीन है, जिसकी कुरेबंदी का मामला एसडीएम कार्यालय में विचाराधीन है।