सरदारशहर: चूरू: सरदारशहर के उपखंड अधिकारी की मुश्किलें बढ़ीं
खेत के रास्ते विवाद को लेकर पीड़ित थान सिंह निवासी हरियासर घडसोतान ने राजस्थान राजस्व मंडल में शिकायत की थी। शिकायत पर प्रसंज्ञान लेते हुए प्राथमिक जांच शुरू की गई। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सुजानगढ़ एडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।