भरगामा: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, आगजनी के बीच प्रशासन ने कराई जमीन खाली
प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब अतिक्रमणकारियों ने उग्र होकर आगजनी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई, हालांकि प्रशासन ने संयम बरतते हुए हल्का बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया और जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया।