सिरसागंज: शनि अमावस्या पर उमड़ी आस्था, लखनपुर शनिधाम में श्रद्धालुओं ने अभिषेक और पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि
सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस बार बने दुर्लभ संयोग को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही शनि मंदिरों में दर्शन और पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव लखनपुर आश्रम स्थित प्रसिद्ध शनिधाम में श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव का अभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।