सादुलशहर: तख्त हजारा गांव से युवती लापता, सादुलशहर थाना पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
सादुलशहर थाना क्षेत्र के तख्तहजारा गांव से एक युवती घर से लापता हो गई। इस मामले में सादुलशहर थाना पुलिस ने गुमसुदगी की दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी पुत्री घर से बिन बताए कहीं चली गई कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला।