प्रयागराज: अनुमानित डेढ़ करोड़ के अवैध गांजे के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना हंडिया पुलिस टीम द्वारा अनुमानित कीमत करीब डेढ करोड रुपए के 1300 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,जिसके कब्जे से 1300 किलोग्राम अवैध गांजा,टाटा एक्स गोल्ड वाहन,स्कोडा कार,निशान किक्स कार, व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है,आज बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई है।