फुलवरिया: बथुआ के दुर्गा पंडाल में फायरब्रिगेड ने सुरक्षा का पाठ पढ़ाया, अग्निशामक यंत्र अनिवार्य
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के बथुआ बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में फायर ब्रिगेड की टीम ने विशेष निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पूजा समिति के सदस्यों को सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण और कड़े दिशा निर्देश दिए। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुजा समिति के सदस्यों के साथ प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल किया।