हनुमानगढ़: एफआईआर की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पर धमकाने के आरोप
टिब्बी तहसील क्षेत्र के चक 4-5 आरडब्ल्यूबी रोही मसीतांवाली की रहने वाली माया पत्नी लिछमण नायक ने मंगलवार को परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर तलवाड़ा झील पुलिस थाना में दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच करवाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।