अनूपपुर: जनगणना 2027 का पहला चरण पूरा, जिले में मकान सूचीकरण कार्य संपन्न
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले के सभी 14 चार्ज क्षेत्रों में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 30 मई को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में 1195 प्रगणकों और 198 पर्यवेक्षकों सहित कुल 1393 कर्मियों ने घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जानकारी एकत्र की।