राजगढ़: जिला पंचायत सीईओ ने क्षीर धारा ग्राम योजना और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की
राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले के द्वारा शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब पशुपालन विभाग में संचालित क्षीर धारा ग्राम योजना एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में आधारभूत सर्वेक्षण कार्य को सात दिवस में पूर्ण करने को लेकर निर्देश दिए गए।