खिरकिया: समाधान एक दिवस सेवा में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, जारी किया नोटिस
Khirkiya, Harda | Apr 15, 2026 आज 15 अप्रैल शाम 5 बजे जिले में “समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। लापरवाही बरतने के मामले में एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जारी आदेश के अनुसार, एकीकृत बाल विकास परियोजना खिरकिया की प्रभारी अधिकारी सरिता मासरे को नोटिस जारी किया गया है।