गुना तहसील के ग्राम खुटियाबाद वृत्त म्याना नायब तहसीलदार न्यायालय ने 7 नवंबर को कब्जा हटाने की कार्यवाही की। फरियादी लालाराम अहिरवार ने 5 नवंबर को जनसुनवाई में कलेक्टर से कब्जा दिलाने का आवेदन दिया था। 7 नवंबर को प्रशासन ने दोनों पक्षों के समक्ष सहमति से कब्जा हटाकर विवाद ग्रस्त भूमि का सीमांकन कर आवेदक को कब्जा दिया गया।