रावला: 12KD गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग दर्ज
रावला थाना क्षेत्र के 12KD गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान बीकानेर में मौत हो गई इस मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। रावला थाना प्रभारी ने रविवार को दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसके पिताजी शादी समारोह में जा रहे थे इस दौरान अचानक रोड पर सॉड आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।