आईटीबीपी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार का निधन, लुहणू में हुआ अंतिम संस्कार
बिलासपुर। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात कमलेश कुमार का निधन हो गया। वह मसूरी, देहरादून में तैनात थे। उनका निधन 22 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे चंडीगढ़ में हुआ।
कमलेश कुमार के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ बिलासपुर के लुहणू ग्राउंड में किया गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों, पूर्व सैनिकों तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी और श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों और क्षेत्रवासियों ने कमलेश कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।