दरभा: इमली प्रसंस्करण से आत्मनिर्भरता की नई इबारत, बस्तर के दरभा की महिलाओं के हुनर का रायपुर में हुआ सम्मान
Darbha, Bastar | Mar 15, 2026 जिले के दरभा विकासखंड अंतर्गत सुदूर ग्राम तुआरास-चितापुर की महिलाओं ने अपनी मेहनत और नवाचार से इमली को वनांचल की 'किस्मत' बदल देने वाली फसल साबित कर दिखाया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत गठित 'उत्पादक समूह आजीविका इमली प्रसंस्करण समिति' की दीदियों ने इमली के परंपरागत संग्रहण को एक आधुनिक और लाभप्रद व्यवसाय का रूप दे दिया है।