शाजापुर: शाजापुर में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा
शाजापुर में उच्चशिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने पूर्व मुख्यमंत्री एवम कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह पर निशाना साधा। उन्होंने मक्सी में हुए विवाद को लेकर दिग्विजयसिंह द्वारा दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजयसिंह जहां भी जाते हैं वहां झूठ का ही सहारा लेते हैं। मंत्री परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में सदस्यता अभियान चल रहा है।