कनवास: अलोद में ट्यूबवेल के लिए किया भूमि पूजन, श्मशान भूमि पर करवाया बोरिंग
Kanwas, Kota | Apr 27, 2025 अलोद में रविवार को जिला परिषद मद से स्वीकृत ट्यूबवेल के लिए भूमि पूजन किया गया। जिसके बाद शाम करीब 4 बजे ड्रिल मशीन लगाकर बोरवेल करवाया गया। दुर्गेश चोपदार ने बताया कि श्मशान भूमि पर पानी की आवश्यकता को देखते हुए जिला परिषद मद से ट्यूबवेल के लिए बोरिंग करवाई गई है। जल्द ही इसमे मोटर लगाकर पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी।