छतरपुर नगर: गुरैया गांव में संतान न होने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति और सास पर सिविल लाइन थाना में केस दर्ज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र गुरैया गांव में एक विवाहिता ने पति और सास पर घरेलू प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता रोशनी कुशवाहा ने रविवार की सुबह 11 बजे बताया कि संतान नहीं होने को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। 22 जून को कथित मारपीट में घायल होने के बाद उसने पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।