शिवपुरी: सिरसौद गांव में घर में बक्सा खोलने की आवाज सुनकर महिलाएं पहुंचीं, शोर मचाने पर युवक पकड़ा गया, वीडियो वायरल
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे चोरी के इरादे से एक युवक ग्रामीण के घर में घुस गया। बक्सा खोलने की आवाज सुनकर घर की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। घटना का वीडियो बनाकर शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, युवक जब घर में घुसा, उस सम