कालपी: खुटमिली गांव में पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने की आत्महत्या, पेड़ से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Kalpi, Jalaun | Apr 13, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र से रविवार रात 8 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि खुटमिली गांव में पारिवारिक विवाद से परेशान एक मजदूर ने आत्महत्या कर ली, 45 वर्षीय रामलखन का शव रविवार को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में पेड से लटका मिला, वह शुक्रवार को कानपुर देहात से गांव आया था, फिलहाल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।