लोहरदगा: गन्ने के खेत में काम कर रही महिला को हाथी ने कुचला, इलाज के दौरान मौत, दो बच्चे और पति के सामने हुई दर्दनाक घटना
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत मसमानों पंचायत के बेदाल टंगरा टोली स्थित ढाबा चौंरा में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जंगली हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान बेदाल टंगरा टोली निवासी प्रतिमा उराइन 30 वर्ष पति कृष्णा उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।ब