सरदारशहर: खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
सरदारशहर। खाटूश्यामजी दर्शन कर हनुमानगढ़ लौट रहे 12 श्रद्धालुओं में से 6 की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को देर रात करीब 11 बजे उप जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार रतनगढ़ के पास भोजन के बाद कुछ लोगों ने कोल्ड ड्रिंक और फ्रूटी पी थी। इसके बाद अनिल, हरीश, कविता, सही छे लोगों की तबीयत खराब हुई।