धरहरा: गोविंदपुर में भीषण आग लगने से शादी की खुशियां मातम में बदलीं
धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में रविवार की शाम अचानक लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया। आग की इस घटना में घर में रखे नकद रुपये, शादी का सामान और जरूरी घरेलू वस्तुएं जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार संध्या करीब चार बजे गार्जन यादव के घर में अचानक आग भड़क उठी ।