कोटड़ी कस्बे के चामुंडा माता मंदिर परिसर में नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आज शाम करीब पांच बजे बुधवार को संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती के महत्व तथा तिलहनी फसलों की पैदावार बढ़ाने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।