रावतसर: रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में संलिप्त युवक को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से सोमवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने मय टीम पल्लू पुलिस थाने में दर्ज अवैध 26 ग्राम 36 मिलीग्राम चिट्ठा तस्करी मामले में बाद अनुसंधान विकास कुमार गोस्वामी निवासी झेदासर को गिरफ्तार किया है मामले का पुलिस अनुसंधान अभी जारी है।