🚨 महराजगंज में दर्दनाक रेल हादसा! ट्रेन की चपेट में आने से मां और 4 वर्षीय मासूम बेटी की मौत
#महराजगंज। #फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम उदितपुर टोला शिवनारायणपुर के पास सोमवार सुबह आनन्दनगर-लक्ष्मीपुर रेलखंड पर दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी महज 4 वर्षीय मासूम पुत्री की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महराजगंज भेज दिया।
परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
🎥 पूरे घटनाक्रम पर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने दी जानकारी।
ईश्वर दिवंगत मां-बेटी की आत्मा को शांति प्रदान करें।
Public maharajganj
#Maharajganj #BreakingNews #Farenda #TrainAccident #MaharajganjPolice #UPPolice #UPNews #PublicMaharajganj #MaharajganjNews
Maharajganj, Maharajganj | Nov 10, 2026