प्रतापगढ़: महिला सहायता प्रकोष्ठ ने आपसी मतभेद सुलझाकर दो परिवारों को टूटने से बचाया
प्रतापगढ़ पुलिस के महिला सहायता प्रकोष्ठ ने आपसी मतभेद और पारिवारिक विवाद के कारण अलग रह रहे दो दंपतियों के बीच गुरुवार शाम 5 बजे सुलह-समझौता कराया है। प्रभारी उ0नि0 मिनाक्षी पाण्डेय के प्रयासों से दोनों पक्षों के गिले-शिकवे दूर हुए, जिसके बाद उन्होंने आपसी सौहार्द के साथ नए सिरे से एक साथ जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लिया।