धमदाहा: धमदाहा में पुलिस पर हमले के बाद घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्णिया एसपी, स्थिति का लिया जायजा
धमदाहा :- जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर पहुंची एसपी ने मामले से संबंधित बिंदुवार जानकारी मौजूद पुलिस अधिकारियों से प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी ली।