बीकानेर: फैक्ट्री में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर के करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनीष पुत्र शिवदत्त शर्मा, निवासी मेहगांव, जिला भिंड (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी मिलने पर