बिजनौर: बिजनौर के युवक ने सीएम योगी और बिजनौर डीएम को खुला चैलेंज, एक्स पर लिखा- ऐसे लोगों पर थूकता हूं
Bijnor, Bijnor | Jul 29, 2026 बिजनौर के एक युवक ने सीएम योगी और बिजनौर डीएम को एक्स पर खुला चैलेंज किया है। बुधवार दोपहर 12:00 बजे कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें युवक ने लिखा है कि अधिकारी जनसुनवाई पर झूठी रिपोर्ट लगा रहे हैं। जिस दिन सरकार बदल गई तुम्हारी सारी जिंदगी तिहाड़ जेल में गुजरेगी और मैं थूकता हूं ऐसे लोगों पर एक्स का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।