चक्रधरपुर: मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय बनेगा सीएम एक्सीलेंस विद्यालय सत्र 2027-28 से सीबीएसई पैटर्न पर होगी पढ़ाई
चक्रधरपुर शहर के मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय का चयन झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सीएम एक्सीलेंस स्कूल के तहत किया गया हैl राज्य के 100 विद्यालयों को सीएम एक्सीलेंस विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है, जिसमें चक्रधरपुर का मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय भी शामिल हैl