राजमहल: रिसेप्शन से लौट रही स्कॉर्पियो पलटने से भाई की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली
साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्मन कॉलोनी निवासी देबू राजवंशी के 28 वर्षीय पुत्र दीपक राजवंशी की पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत गाजोल में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल होने की समाचार मिली है। सोमवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिली है।